सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया शुल्क
1 min read
ऋषिकेश, 30 सितंबर 2025।सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आज सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20 छात्र-छात्राओं को शिक्षा हेतु शुल्क वितरित किया गया। संस्था के संस्थापक डी.बी.पी.एस. रावत ने इस अवसर पर कहा कि वह निरंतर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। इसी उद्देश्य से संस्था की स्थापना की गई है, ताकि हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
बता दे रावत ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें सदैव माता-पिता और गुरु का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पढ़ाई ही जीवन में तरक्की के द्वार खोल सकती है और उन्नत भविष्य के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसलिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ना ही सफलता का मार्ग है।
इस अवसर पर संस्था द्वारा हाईकोर्ट नैनीताल के एडवोकेट मुकेश कपरूवान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्रधानाध्यापक शिवेंद्र ध्यानी, सुरेंद्र नेगी, ओम प्रकाश गुप्ता, पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट, रंजन अंथवाल, राम सिंह पवार, यजवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।