उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु बदरी विशाल से प्रार्थना है कि श्री खंडूड़ी का जीवन सदैव सुखद, आरोग्यपूर्ण और मंगलमय बना रहे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश के प्रति उनके योगदान की सराहना की।