ऋषिकेश को अपना कर्मभूमि मानकर वर्षों से सेवा में लीन हैं आयुषी
1 min read
ऋषिकेश (एस.के. विरमानी) बचपन से ही आयुषी ऊर्जा को महसूस करने में संवेदनशील रही हैं। यह एक दिव्य वरदान है जो उन्हें अपनी दादी माँ की हीलिंग विधाओं और उनके आध्यात्मिक गुरुओं से प्राप्त हुआ। उनके भीतर एक स्वाभाविक शक्ति और अंतर्ज्ञान है, जिससे वे लोगों और परिस्थितियों को बहुत जल्दी समझ जाती हैं। कई बार उनका आभास भविष्य की घटनाओं की सटीक जानकारी दे जाता है।
उनके रिट्रीट्स केवल योग या आयुर्वेद आधारित नहीं होते, बल्कि वे भावनात्मक और ऊर्जात्मक स्तर पर गहराई से काम करते हैं। उनका मानना है कि जब तक साधक स्वयं को पूरी तरह समर्पित नहीं करता, तब तक असली स्वाद नहीं मिलता।
आयुषी का कार्य क्षेत्र व्यापक है:
योग शिक्षक प्रशिक्षण (TTC) व विशेष स्वास्थ्य कोर्स (स्पाइन, मनोदशा, इम्यूनिटी)
प्रे-नेटल व पोस्ट-नेटल ब्रीथ मैनेजमेंट
रेकी व प्राणिक हीलिंग
आयुर्वेद सात्विक भोजन व कुकिंग कोर्स
ध्वनि चिकित्सा व पंचकर्म रिट्रीट्स
ऑनलाइन व ऑफलाइन चिकित्सा और प्रशिक्षण
उनकी संस्था आयु योग कुलम आत्मिक विकास, स्वास्थ्य संतुलन और प्रकृति से जुड़ाव का एक केन्द्र है।