पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दी गई सीबीआई जांच की संस्तुति पर भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त कर मनाया जश्न

एस के विरमानी/ऋषिकेश।30 सितंबर।मंगलवार को हरिद्वार रोड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त कर आतिशबाज़ी के साथ जश्न मनाया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने के निर्णय को लेकर आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा सदस्यों ने पटाखे फोड़ कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि धामी जी ने एक बार फिर “धाकड़ धामी” होने का प्रमाण दिया है। प्रदेश के युवाओं को परिवार मानते हुए उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर यह ऐतिहासिक निर्णय लिया।
भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिद्ध कर दिया है कि युवाओं की पीड़ा उनकी व्यक्तिगत पीड़ा है। वह अभिभावक की तरह धरना स्थल पर पहुंचे और युवाओं की मांग को स्वीकार किया।
ऋषिकेश महापौर शम्भु पासवान ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास था कि मुख्यमंत्री युवाओं के हित में ही फैसला लेंगे। सीबीआई जांच की संस्तुति ने स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
भाजयुमो जिला महामंत्री शिवम टुटेजा ने कहा कि अब किसी के मन में कोई संदेह नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री द्वारा लागू सख्त नकल विरोधी कानून पर सभी युवाओं का भरोसा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह, पूर्व जिला महामंत्री दीपक धमीजा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सतीश सरदार, प्रांत कार्यकारी सदस्य बृजेश शर्मा, इंदर कुमार गोदवानी, भाजयुमो मंडल महामंत्री शरद तोमर, अजय वीर, भाजपा कार्यालय सह प्रभारी विशाल शाही, अभाविप के पूर्व नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।