मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से लखनऊ में दीपिका गुरनानी, शालिनी लधानी, शिफाली बहादुर, विमा रस्तोगी, महिमा गुरनानी एवं साहिबा गुरनानी ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याण विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी को राज्य के विकास एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति समाज में जागरूकता और परिवर्तन की सबसे सशक्त कड़ी है।