राजकीय प्राइमरी स्कूल ढालवाला में धूमधाम से मनाया 78वा स्वतंत्रता दिवस

♦स्कूल की प्रधानाध्यापक ने ध्वजारोहण कर बताया बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व
ऋषिकेश। राजकीय प्राइमरी स्कूल ढालवाला विकास खण्ड जनपद टिहरी गढ़वाल में 78वां गणतंत्र दिवस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
बच्चों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा पहनकर उनके संवादों को अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न राज्यों की वेशभूषा पहनकर वहां की भाषाओं व संस्कृति को प्रस्तुत किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की योगासन की मुद्राओं द्वारा महामारी से बचने का संदेश भी दिया।
बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर कोलाज,चार्ट बनाए और व भाषण से गणतंत्र के प्रति अपने भावों को व्यक्त किया।
संबोधन कार्यक्रम के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया मौके पर स्कूल में बीआरसी मनमोहन सिंह रांघड,प्रधानाध्यापिका पुनीता घिल्डियाल ,संजय सिंह, मुकेश गैरोला, जितेंद्र रावत, अरविंद सिंह कैलुडा अलख नारायण दुबे, प्रवीण सिंह राणा, डॉ सुनील कुमार त्रिपाठी सहित सभी शिक्षको और बच्चों की उपस्थिति रही।