आईएसबीटी व्यापार मंडल की नवनियुक्त टीम का हुआ जोरदार स्वागत
1 min read
ऋषिकेश, 18 अक्टूबर 2025 नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ऋषिकेश से संबद्ध आईएसबीटी व्यापार मंडल की नवनियुक्त टीम का शुक्रवार को जोर-शोर से स्वागत किया गया।यह मंडल व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करेगा।
नवनियुक्त मंडल में—
अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुंसोला,महामंत्री लोकेश तायल,उपाध्यक्ष चंदन सिंह राणा, रणवीर सिंह रावत, राजेश खंडूरी, अजय व्यास,मंत्री सुशील पाल, वशीकरण शर्मा, दीपक पाल मुखिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र खंडूरी,कार्यकारिणी सदस्य महावीर सिंह कुमाई, प्रदीप सिंह पुंडीर, सुनील सिंह चौहान, प्रताप सिंह रावत, सवन सिंह पंवार, प्रफुल्ल भट्ट,तथा मीडिया प्रभारी आशुतोष तिवारी को मनोनीत किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि —
“आईएसबीटी व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा और सहयोग के लिए गठित हुआ है। हमारा उद्देश्य नगर की प्रत्येक इकाई तक पहुंचकर उसकी समस्या को सुनना और समाधान प्रदान करना है। यह मंडल सेवा और समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।”
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि —
“व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे स्वतंत्र रूप से अपना व्यापार कर सकें, यही मंडल का मुख्य उद्देश्य है। नवनियुक्त पदाधिकारी उत्साहपूर्वक संगठन के विस्तार और प्रभावशाली कार्यों में जुटें।”
आईएसबीटी व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुंसोला ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि —
“मैं अध्यक्ष पद की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”कार्यक्रम में नगर के अनेक वरिष्ठ व्यापारीगण एवं मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—