धूमधाम से मनाया रंगों का महापर्व होली
1 min read
ऋषिकेश।होलिका दहन के साथ ही होली गीतों की धूम रही।रंगों का महापर्व होली परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।क्षेत्रों में रंग बरसै चुनरवाली रंग बरसै, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए।आपको बता दे होली का पर्व उत्साह, उल्लास और उमंग के लिए जाना जाता है।
होलिका दहन के बाद उड़ने वाली अबीर और गुलाल में कमी दिखाई नही दी। सड़कों पर रंग तो चला लेकिन एक दायरे तक। पिचकारी लिए बच्चे ही सड़कों में होली के रंग भरते नजर आए।
छतों से बरसने वाला रंग भी इस बार देखने को कई मोहल्लों का भ्रमण करना पड़ा।होली का त्यौहार शिक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी प्रासंगिक है यह त्यौहार युवाओं में सृजनात्मकता, रचनात्मक सोच व अपनी विरासत के प्रति गर्व व समझ को विकसित करने में मदद करता है।