महापौर शंभू पासवान ने किया अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण

*समस्या का अतिशीघ्र निवारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को महापौर ने दिए निर्देश
ऋषिकेश 12 अप्रैल। महापौर शंभू पासवान ने वार्ड संख्या 19 , शांति नगर में नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती पायल बिष्ट , क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं ऋषिकेश नगर निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लिया।
महापौर शंभू पासवान ने बताया कि निरीक्षण करने के पश्चात ज्ञात हुआ है कि वार्ड संख्या 19 में मुख्य नाले की असुविधा होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को महापौर ने निर्देश दिए ।
महापौर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निवारण करना ही उनका लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान दीपक बिष्ट , गोपाल सती , शिवकुमार गौतम, सुरेंद्र कैंतुरा , राजू नरसिम्हा , व अन्य सम्मानित जनता उपस्थित रही।