ऋषिकेश में भाजपा की विशाल रैली, घृणित बयानबाज़ी के विरोध में जनसमूह उमड़ा

ऋषिकेश। घृणित एवं आपत्तिजनक बयानबाज़ी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश इकाई ने आज एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम नागरिक शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की मर्यादा और माँ की महिमा का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विभिन्न स्थानों पर पहुँची, जहाँ पार्टी नेताओं ने जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में शालीनता और संयम आवश्यक है, लेकिन विपक्ष द्वारा लगातार की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों ने जनभावनाओं को आहत किया है।
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने की पूरी स्वतंत्रता है, किंतु मर्यादा का उल्लंघन किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। रैली में राष्ट्रहित, जनहित और लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान नारेबाज़ी करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस प्रकार की बयानबाज़ी की निंदा की और इसके विरोध में अपनी एकजुटता दिखाई।
कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माता जी के विषय में की गई अशोभनीय एवं निंदनीय टिप्पणी अक्षम्य है।
इस घृणित बयानबाज़ी के विरोध में आज भाजपा ऋषिकेश द्वारा विशाल रैली आयोजित की गई, जिसमें सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।