राजकीय पॉलिटेक्निक बचेलीखाल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
1 min read
बचेलीखाल।राजकीय पॉलिटेक्निक, बचेलीखाल में भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्वतंत्र भारत में गृह मंत्री रहते हुए शिक्षा, प्रशासनिक सुधार और हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने में ऐतिहासिक योगदान दिया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता एवं विचार प्रस्तुत कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसी क्रम में संस्था प्रधानाचार्या द्वारा सफाई कर्मचारी श्रीमती राजकुमारी, पी.आर.डी. जवान जगत सिंह, कृष्णा, देवदास तथा कार्यालय लिपिक अरविंद सिंह एवं जय सिंह को संस्थान में उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्या ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का सादगीपूर्ण जीवन, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती नर्मदा सिंह, डॉ. शुभा पोखरिया, आदेश कुमार, राजकुमार विक्रम सिंह, समस्त अध्यापक गण, कर्मचारी गण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।