ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र परशुराम चौक पर रुका कार्य दोबारा शुरू

ऋषिकेश। हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत परशुराम चौक पर चल रहा निर्माण कार्य कुछ दिनों से बाधित था। मौसम में सुधार होने के साथ ही नगर निगम ने रुके हुए कार्य को पुनः गतिमान कर दिया है।
नगर निगम ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान ने बताया बारिश की वजह से निर्माण सामग्री और मशीनरी के उपयोग में दिक्कत आ रही थी, जिस कारण कार्य अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अब मौसम सामान्य होने पर कार्य तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र ही बेहतर सुविधा मिल सके।
स्थानीय नागरिकों ने भी कार्य पुनः शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्धारित समय सीमा के भीतर चौक का कार्य पूरा हो जाएगा।