भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला संपन्न
1 min read
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड की प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी शामिल हुए।
कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने पर बल दिया तथा कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां पहुँचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी. एल. सन्तोष, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।