October 20, 2025

Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

त्रिशक्ति उपासक स्वामी दुर्गा पुरी महाराज ने दी दीपावली पर्व पर दीप प्रज्वलन व पूजन के शुभ मुहूर्त की जानकारी

1 min read

ऋषिकेश, 20 अक्टूबर 2025,दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त बताया सुप्रसिद्ध जय शिवाय हरि ज्योतिष केंद्र ऋषिकेश के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, महंत आह्वान अखाड़ा बनारस व कथा वक्ता एवं त्रिशक्ति उपासक स्वामी दुर्गा पुरी महाराज ने दीपावली पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को दीप प्रज्वलन व पूजन के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी।

स्वामी दुर्गा पुरी महाराज ने बताया कि इस वर्ष दीपावली का पर्व सोमवार, 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर की शाम को 03:46 बजे से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर शाम 05:56 बजे तक रहेगी। 21 अक्टूबर को अमावस्या उदिया तिथि होने के कारण महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी पूजन का सर्वोत्तम मुहूर्त सायं 5:23 से रात्रि 8:52 व रात्रि 1.28 से 3.47 बजे तक स्थिर लगन रहेगा। इस काल में लक्ष्मीजी की पूजा, दीपदान व गणेश पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

स्वामी दुर्गा पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे दीपावली पर स्वच्छता, सात्विकता व सद्भावना का पालन करें तथा दीप जलाते समय मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु व कुबेर देव का भी ध्यान अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि दीपावली केवल भौतिक जगत को आलोकित करने का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे अंतर्मन के अंधकार को भी मिटाने का प्रतीक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे