प्रमोशनःहेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा
![](https://www.dailyabhitaksamachar.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230106-WA0048-1024x682.jpg)
देहरादून।उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को नए साल से पहले मिला प्रमोशन को तोहफा, 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबलों को भी प्रमोशन का ताहफा मिला है, वे सब भी हेड कांस्टेबल बन गयी हैं।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी जवानों को बधाई दी है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।