पृथ्वी बैडमिंटन एकडेमी द्वारा तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
1 min read

देहरादून। पृथ्वी बैडमिंटन एकडेमी कंडल भानियावाला देहरादून में दिनांक 6 से 8 जनवरी 2023 तक विभिन्न वर्गों की बैडमिंटन प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें अंडर 14 अंडर-17 बालक/बालिका, ओपन वर्ग 18 से 40 वर्ष, 40 प्लस आयु वर्ग की एकल युगल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 140 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि संदीप नेगी(पार्षद) हिमांशु राणा(पार्षद) ईश्वर रौथाण मौजूद रहे। अंडर 14 बालक एकल वर्ग में निशित रावत प्रथम स्थान। अंडर 14 बालिका एकल वर्ग में शुभिका सजवाण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर 17 बालक एकल वर्ग में अदीप प्रथम स्थान।
अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में शुभिका सजवान प्रथम स्थान। अंडर 17 बालक डबल्स में स्पर्श शर्मा और रोबिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका डबल्स में खुशी और रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में ओपन पुरुष एकल वर्ग में उदित शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।ओपन पुरुष डबल्स में प्रियांशु और करण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 प्लस पुरुष एकल वर्ग में डॉ सुनील रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 प्लस पुरुष डबल्स में डॉ सुनील रावत और अनूप रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य भूमिका में बलबीर राणा (एकेडमी संस्थापक) अभिषेक पोखरियाल, डॉ सुनील रावत, अनूप रावत,बादल सजवाण, लवकेश शर्मा विक्रम बिष्ट, जयदेव सेमवाल, रोहित चौहान, दौलत कुमाई, पंचम सिंह, चेतन शर्मा, राहुल सिन्धवाल, विशाल बिष्ट, भगवान सिंह चौहान ,सुरेंद्र भंडारी, अभिषेक राणा, हनी,आशीष राणा, अनीश नेगी, आदि मौजूद रहे।