एमआईटी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने वन विभाग की टीम के साथ लगाए पौधे


ऋषिकेश।एमआईटी संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने एक दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत वन विभाग मुनी की रेती ढालवाला टिहरी गढ़वाल के साथ मिलकर वन भूमि पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए एस डी ओ मनमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वयमसेवी निःस्वार्थ भाव से सेवा के लिए समर्पित होते हैं और समाज के व्यक्तियों को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
संस्थान निदेशक रवि जुयाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के कार्य को सराहा बताया की हम अकेले और सामूहिक रूप से धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं। वैसे तो हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके संरक्षण के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। लेकिन, अपनी व्यस्तता में व्यस्त इंसान यदि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन ही थोड़ा बहुत योगदान दे तो धरती के कर्ज को उतारा जा सकता है।हमें जीवन को सुगम बनाने के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए।
आपको बता दें एमआईटी संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने लगभग 70 से अधिक फलदार, छायादार एवं फूलों के पौधों का रोपण किया और पौधों को जीवंत रखने के लिए पानी दिया,साथ ही साथ आसपास के व्यक्तियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉक्टर रितेश जोशी एवं राजेश सिंह चौधरी, रवि कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मुनी की रेती रोशन रतूड़ी तथा वन विभाग एसडीओ मनमोहन सिंह बिष्ट तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहें।