अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिला पुलिस कार्मिकों एवं पुलिस परिवार के महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पुलिस लाईन गोपेश्वर में आयोजित किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
1 min read
*म्यूजिकल चेयर, दौड़, मटकी फोड़ एवं रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
प्राय: महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटीयों में व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दें पाती जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्यायें उत्पन्न हो जाती है। महिला पुलिस कर्मियों की उक्त समस्या के दृष्टिगत आज दिनांक 07.03.24 को *पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) महोदया* के विशेष प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व जनपद की महिला पुलिस कार्मिकों एवं पुलिस परिवार के महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लाईन गोपेश्वर में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से जानी-मानी व अनुभवी महिला चिकित्सक डॉ0 नैंसी यादव एवं डॉ0 सुमन रावत द्वारा महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस परिवार की महिलाओं, फायर सर्विस की महिला कर्मियों एवं महिला होमगार्ड की जवानों के ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड,हिमोग्लोबिन व उच्च तकनीकी मशीनों से फुल बॉडी चेकअप कर स्वास्थ्य परामर्श देते हुए औषधी वितरित की गयी।
चिकित्सा शिविर में 60 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर महिलाओं से सम्बन्धित अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में उचित परामर्श/सुझाव दिये गये और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर समय से जांच कराने हेतु बताया गया। किसी भी बीमारी का प्रारंभ में सही उपचार मिलने पर उसे समय से ठीक करने हेतु बताया गया।
तदोपरान्त पुलिस परिवार की महिलाओं के मध्य म्यूजिकल चेयर,100 मीटर दौड़ एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी। *म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती नीलम, द्वितीय स्थान श्रीमती अनिता एवं तृतीय स्थान श्रीमती दुर्गा* ने प्राप्त किया जबकि *100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती नीलम द्वितीय स्थान श्रीमती दुर्गा एवं तृतीय स्थान श्रीमती मानसी* ने प्राप्त किया। *मटकी फोड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती भानु, द्वितीय स्थान श्रीमती मानसी एवं तृतीय स्थान श्रीमती रेखा* ने प्राप्त किया। फायर सर्विस की महिला जवानों एवं महिला होमगार्ड की जवानों के मध्य रोमांचक रस्साकस्सी के मुकाबले में फायर सर्विस की महिला कर्मीयों द्वारा दम-खम दिखाते हुए जीत दर्ज की गयी।
प्रतियोगिता के अन्त में प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनन्द सिंह रावत द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया की इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास एवं उनके सम्मान को बढ़ावा मिलता है, जिसके चलते उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों एवं देखभाल के साथ-साथ अपनी प्रतिभाएँ निखारने का भी अवसर मिलता है। आज के युग में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं है और अपने सपनों को साकार कर रही है।
वर्तमान समय में महिलाएं विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक तथा सांस्कृतिक व अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। तत्पश्चात प्रतिसार निरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।इस दौरान उपनिरीक्षक यातायात दिगम्बर उनियाल, म0आ0 अनिता, म0आ0 पिंकी, आरक्षी अनिल नेगी सहित अन्य कर्मगण मौजूद रहें।