श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट हरिद्वार का संवैधानिक प्रक्रिया द्वारा चुनाव संपन्न
1 min read
एस के विरमानी/हरिद्वार 5 जनवरी 2025 श्री कबीर आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट हरिद्वार का संवैधानिक प्रक्रिया द्वारा चुनाव संपन्न हुआ।चुनाव समिति के चुनाव अधिकारी विनोद कुमार प्रवक्ता बी डी बाजोरिया इंटर कॉलेज सहारनपुर रहे ओर सभी सदस्यों ने अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के लिए समर्पित कार्यकारिणी का गठन किया।
बता दे पूर्व चुनाव प्रक्रिया के सम्मानित जनों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गत कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए यथा स्थिति बहाल करने की मांग रखी।
चुनाव समिति ने पूर्व कार्यकारिणी को बनाए रखते हुए दो बार अन्य योग्य एवं कर्मठ पदाधिकारी दयाराम भामड़ा एवं अनिल कुमार को कार्यकारिणी में समाविष्ट किया ओर विधिवत एक सुयोग्य कार्यकारिणी ट्रस्ट को मिली और यह कार्यकारिणी पूर्व की भांति अथक प्रयासों के साथ स्वसमाज के प्रहरी के रूप में निरंतर कार्य करेगी।
श्री कबीर आश्रम धमार्थ ट्रस्ट ऋषिकुल हरिद्वार की नई चयनित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजब सिंह, संरक्षक कैलाश चंद ,उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार,महासचिव करण पाल सिंह,सहसचिव अजय कुमार,सहसचिव- दयाराम सिंह भामडा, कोषाध्यक्ष विजय सिंह, संगठन सचिव बलराज आर्य,प्रचार सचिव खिला राम,
कानूनी सलाहकार सुभाष चंद्र ओर चुनाव समिति के विनोद कुमार अध्यक्ष,डॉ महेश कुमार सदस्य, नरेश कुमार सदस्य ,नरेश कुमार पटेल नगर देहरादून सदस्य, विनोद कुमार भेल हरिद्वार सदस्य,घनश्याम सिंह सदस्य,राकेश कुमार सदस्य रहे।