यातायात नियमों को नजरअंदाज कर दुपहिया वाहन से भगवान भोलेनाथ के भक्त ने जल लाने के लिए लगाई दौड़
1 min readखुर्जा,(बुलंदशहर) 1 अगस्त 2024 की देर शाम भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जल लाने के लिए दोपहिया वाहन से यातायात नियमों को पालन न करते हुए गंगा जल लेने के लिए दौड़े जहां थाना खुर्जा पुलिस यातायात व्यवस्था को संभालने में ड्यूटी पर तैनात रही किसी प्रकार की कोई क्षती ना हो पुलिस का भरसक प्रयास रहा अनावश्यक यातायात को रोका गया और भोलेनाथ के भक्तों का रास्ता बनाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा।
बता दे भोलेनाथ के भक्त दुपहिया वाहन पर तीन-तीन बैठकर बिना हेलमेट के अपनी जान की परवाह किए बिना भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जल लेने के लिए जाते हुए खुर्जा पहासू बस स्टॉप के पास का यह नजारा देखते ही बन रहा था। भोलेनाथ के जयकारे के साथ जल लेने के लिए जाते हुए भोले।