October 16, 2025

Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

ऋषिकेश  पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने मनाया ध्वजारोहण कर भाजपा का 46वां स्थापना दिवस

1 min read

ऋषिकेश ।भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस  पर रविवार को पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने अपने परिवार संग घर की छत पर पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाने की गौरवशाली यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को मैं सादर नमन करती हूँ।

बताया की भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। पार्टी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आगे बढाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

साथ ही पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने बधाई व शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा, संगठन के प्रति अपार निष्ठा, सेवा-भाव, तथा राष्ट्र निर्माण हेतु सतत समर्पण ने भाजपा को देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रबल प्रतिनिधि बनाया है।

बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा, गरीब कल्याण, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और नारी गरिमा के सशक्त प्रतीक के रूप में विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। गत तीन वर्षों से उनके नेतृत्व में सकारात्मक सुशासन की प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है। इस अवसर पर उनके परिजन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे