Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

1 min read

पौड़ी। दिनांक 11 अक्टूबर 2022 से 12अक्टूबर 2022 को रा उ मा वि परन्दा में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य गुमाल गांव विनोद डबराल द्वारा सरस्वती प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित एवं रिबन काटकर किया गया।प्रधानाचार्य श्रीनंद डोबरियाल द्वारा उनका माल्यार्पण एवं बैच द्वारा मुख्य अतिथि विनोद डबराल का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान ग्राम सभा बिथ्यानी के  मोहन सिंह नेगी, ग्राम सभा परन्दा के प्रधान प्रतिनिधि  अनिल जोशी, समाजसेवी  सुमन जोशी, सुमित जोशी, ललित मोहन जोशी, नंदादत्त जोशी, ग्राम परन्दा  नरेंद्र सिंह रावत, शुभम जोशी, रविंद्र मोहन जोशी, रा उ मा वि परन्दा से  प्रदीप चौहान, विपिन कुमार बिष्ट, चंद्र मोहन सिंह, गिरीश चंद सिंह रावत,वरिष्ठ सहायक अनिल बहुखंडी,श्रीमती नीलम जोशी श्रीमती भावना राणा,मायाराम, सुमित सैनी तथा राजकीय इंटर कॉलेज बनचूरी से डॉ अरविंद गौड़, व्यायाम शिक्षक प्रवीण चौधरी, रा उ मा वि चोपड़ा मल्ला से व्यायाम शिक्षक रोहित चौहान एवं न्याय पंचायत बनचूरी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल महाकुंभ में प्रतिभाग किया।

न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी लंबी कूद चक्का फेंक 60 मीटर दौड़ विभिन्न प्रतियोगिता संपन्न हुई कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज बनचूरी प्रथम, रा उ मा वि परन्दा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा भाषण में कहा गया कि छात्र-छात्राओ को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए।ताकि उनका सर्वागीण विकास हो सके और एक जिम्मेदार नागरिक बन सके मंच का सफल संचालन शांति प्रकाश बर्थवाल द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग बनाने हेतु ₹200000(दो लाख रुपए)की घोषणा की गई अंत में प्रधानाध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया और ₹2000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806