मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व


●स्कूल में हुआ बच्चों के बीच डांस, गायन और ड्रेस कॉम्पिटीशन का आयोजन
●विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों ने दिखाया हुनर
ऋषिकेश।मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश में दीपावली का पवित्र त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
बच्चों व स्कूल स्टाफ ने ग्रीन दीपावली मनाने की शपथ ली।कार्यक्रम में बच्चों ने डांस, गायन और नाटक का मंचन कर ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।
स्कूल में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक पेश करके दीपावली के महत्व को बताया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री नंदनी उनियाल ने बच्चों को इस पावन त्योहार पर शुभकामनाएं दी ओर बच्चों को फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।
स्कूल की निदेशक डॉ0 ज्योति जुयाल ने मॉडर्न स्कूल परिवार की तरफ से सभी शिक्षकों और बच्चों, अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि दीपावली के दिन सेवा बस्ती में निर्धन लोगों के साथ दीपावली पर्व मनाना चाहिए।
सबको मिठाई, कपड़े देना चाहिए। दीपावली खुशियों का त्योहार है और इसे उल्लास से मनाना चाहिए।मौके पर सभी शिक्षकों के बच्चों की उपस्थिति रही।