मॉडर्न स्कूल ढालवाला मे वेस्ट वारियर्स सोसायटी द्वारा एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित
1 min read
●बच्चों को अपने घर पर पड़े वेस्ट से बेस्ट चीज़े बनाने के बताए मजेदार तरीके
ढालवाला।मॉडर्न स्कूल ढालवाला मे छात्र छात्राओं के लिए स्कूल की डायरेक्टर डॉ0 ज्योति जुयाल के दिशा निर्देशन पर वेस्ट वारियर्स सोसायटी द्वारा एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
वेस्ट वारियर्स सोसायटी के असिस्टेंट मैनेजर राहुल मक्कड़ ने बताया घर पर ऐसी कई चीजें पड़ी होती हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है। आप अपने घर को सजाने के लिए बेकार चीजों का उपयोग (Waste Material Craft) कर सकते हैं। हम प्रोजेक्ट बनाने के लिए इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं। हम कई चीजों को बनाने के लिए बेकार चीजों (Best out of Waste) का फिर से उपयोग कर सकते हैं।
वेस्ट चीजें अलग-अलग प्रकार की हो सकती हैं:
आर्गेनिक वेस्ट: जैसे कि रसोई वेस्ट, सब्जियों, फूलों, पत्तियों,फल।
टॉक्सिक वेस्ट: जैसे कि पुरानी दवाएँ, पेंट, रसायन, जूता पॉलिश, बल्ब, बैटरी।
फिर से इस्तेमाल किया जाने वाला वेस्ट: जैसे कागज, कांच, प्लास्टिक।
एक दिवसीय वर्कशॉप में मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ0 वीके शर्मा,सभी शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति रही।