मॉडर्न स्कूल ढालवाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व
1 min read![](https://www.dailyabhitaksamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221223_111822.jpg)
![](https://www.dailyabhitaksamachar.com/wp-content/plugins/image-slider-widget/inc/images/ajax-loader.gif)
ढालवाला।मॉडर्न स्कूल ढालवाला में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।साथ ही लोक संस्कृति दिवस भी मनाया गया स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के जन्मदिवस पर।क्रिसमस के साथ-साथ।
आपको बता दें बच्चों ने अपनी विभिन्न पोस्टर के माध्यम से यह संदेश दिया कि सैंटा क्लाज आता है और खुशियां लाता है। जीवन को सुखमय बनाने में शांति और अहिंसा का अभूतपूर्व योगदान है।
आपको बता दें मॉडर्न स्कूल ढालवाला के प्रधानाचार्य डॉ0 वीके शर्मा के निर्देशन और शिक्षिका भानूप्रिया शर्मा,शालिनी वर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने एक्टिविटी का सकुशल आयोजन किया।
मॉडर्न स्कूल की निदेशक डॉ0 ज्योति जुयाल ने सभी बच्चों को क्रिसमस डे पर शुभकामनाएं दी और प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है,कहा कि हमें भी उनके जीवन के त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए।
अंत में सैंटा क्लॉज ने केक काटा और बच्चों को टॉफिया बाटी गई।आयोजित कार्यक्रम में मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति रही।