राजभवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

राजभवन, देहरादून। 17 अक्टूबर, 2025 राजभवन में शुक्रवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, तथा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी को उपहार भेंट किए तथा दीपावली को एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया।
राज्यपाल ने राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, उप सचिव लक्ष्मण आर्या, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए. के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।