करवा चौथ 2022:सुहागिनों ने रखा पति की लम्बी आयु के लिए व्रत
1 min read![](https://www.dailyabhitaksamachar.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221013_205416.jpg)
ऋषिकेश।गुरुवार 13 अक्टूबर 2022,करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह 13 अक्टूबर गुरुवार को मनाया गया। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला रखती हैं। इस दिन व्रती स्त्रियां पूरे सोलह श्रृंगार करके विधि-विधान से पूजा करती हैं।
पूजा के लिए कलश सजाना और पूजा की थाली इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं।देश के कुछ हिस्सों में करवा चौथ व्रत पूजा की थाली को ‘बाया’ भी कहते हैं, जिसमें सिंदूर, रोली, जल और सूखे मेवे भी रहते हैं। इसके साथ ही मिट्टी के दीए भी पूजा की थाली में होना जरूरी होते हैं।करवा चौथ में छलनी से पति को देखने के पीछे मनौवैज्ञानिक वजह भी है।
माना जाता है कि जब पत्नी अपने पति को छलनी से देखती है तो सभी विचार और भावनाएं छनकर शुद्ध हो जाती हैं।इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।