Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

कृष्ण कु़ज आश्रम में महापौर ने इस पावन मौके पर गऊओं को ग्रो ग्रास खिलाई

1 min read

●गोवर्धन पूजा महोत्सव से मिलती है प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा:अनिता ममगाई

●गऊ माता में तैतीस करोड़ देवी देवताओं का वास इसलिए गऊ सेवा ईश्वर सेवा:महापौर

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गोवर्धन पूजा महोत्सव पर शहर के विभिन्न मठों, मंदिरों एवं आश्रम में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर शहरवासियों को पर्व की बधाई दी। कृष्ण कु़ज आश्रम में महापौर ने इस पावन मौके पर गऊओं को ग्रो ग्रास खिलाई।

बुधवार को महापौर श्री जयराम आश्रम पहुंची जहां उन्होंने आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर आश्रम के परम अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रहमचारी महाराज से आर्शीवाद लिया।

इसके उपरांत उन्होंने आवास विकास वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम सहित, नारायण आश्रम,राजीव लोचन आश्रम, कृष्ण कुंज आश्रम, भूरी माई धर्मशाला एवं दुर्गा देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर संतों का आर्शीवाद और प्रसाद ग्रहण किया। कृष्ण कुंज आश्रम की गौशाला में महापौर ने इस मौके पर गऊ माता को गुड़ की भेली और ग्रौ ग्रास खिलाई।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गऊ माता में तैंतीस करोड़ देवी देवताओं का वास माना गया है।गऊ सेवा ईश्वर सेवा है।कहा कि ,गोवर्धन पूजा महोत्सव

प्रकृति-प्रेम व परोपकार की भावना से परिपूर्ण है। इस पर्व पर भगवान श्री कृष्ण ने इन्द्र का घंमड भी चूर चूर किया था।महापौर ने कहा कि यह पर्व मानव के प्रकृति के साथ सीधे सम्बन्ध को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा भी इसी का एक रूप है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और उसके साथ आत्मीय सम्बन्ध स्थापित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। साथ ही खुशहाली और सम्पन्नता का मार्ग प्रशस्त करता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806