Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

मधुबन आश्रम में धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा का त्योहार


 

●भक्तों ने गोधन की पूजा कर लिया आशीर्वाद, दिवाली के दूसरे दिन किया जाता है पूजन

●आश्रम में हुई गोवर्धन की विशेष पूजा

ऋषिकेश। मधुबन आश्रम में श्री गोवर्धन पूजा का महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया मधुबन आश्रम में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में गोवर्धन पूजा पर विशेष कार्यक्रम हुए।

आश्रम में स्थित मंदिर में भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया।सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की आरती की और परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद लिया गया।

मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद स्वामी महाराज ने भक्तों को गोवर्धन पूजा का महत्व और क्यों मनाया जाता है के बारे में विस्तारपूर्वक बताया ओर आज विशेष पूजा में शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का आरती कर उन्होंने कहा कि भगवान को अभिमान बिल्कुल भी पसंद नहीं है इंदर को अपना अभिमान था 7 दिन लगातार बारिश हुआ था लेकिन भगवान ने अपनी एक छोटी सी उंगली में गोवर्धन पर्वत धारण करके उन्होंने गोवर्धन वासियों की रक्षा की क्योंकि भगवान कभी घमंड अभिमान पसंद नहीं करते। कार्यक्रम की समाप्ति पर सबके लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चंद्रवीर पोखरियाल, ऋषिकेश नगर निगम महापौर श्रीमती अनीता ममगई, मुनी की रेती ढालवाला नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल नवीन अग्रवाल सुरेंद्र पंथ व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कॉलरा राजीव कॉलरा सुनील कंडवाल विनोद कुकरेती

सुदामा सिंघल नितिन गुप्ता आशीष गुप्ता अशोक गुप्ता अशोक अग्रवाल विनोद वर्मा नरेश अरोड़ा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के संरक्षक समाजसेवी कमल राणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नारायण प्रकाश महेश्वरी इत्यादि भक्तों ने भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806