Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

मॉडर्न स्कूल द्वारा ध्वजारोहण कर मनाया 74वॉ गणतंत्र दिवस

1 min read

◆स्कूल की निदेशक ने बच्चों को शुभकामनाओ के साथ बताया गणतंत्र दिवस का महत्व

ऋषिकेश 26 जनवरी 2023 को मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की निदेशक डॉ0 ज्योति जुयाल ने ध्वजारोहण के बाद सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी और गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाया। बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता हैं और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी जाती है। गणतंत्र दिवस को पूरे देश में विशेष रूप से भारत की राजधानी दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

बताया 15 Aug 1947 को अपना देश हजारों देशभक्तों के बलिदान के बाद अंग्रेजों की दासता (अंग्रेजों के शासन) से मुक्त हुआ था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को अपने देश में भारतीय साशन और कानून व्यवस्था लागू हुई।

मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की प्रधानाचार्य सुश्री नंदनी उनियाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया देश में हर साल गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।26 जनवरी 2023 को हम लोग अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे है पूरे देश को इस दिन का इंतजार रहता है। सरकारी और निजी प्रतिष्‍ठानों में धूमधाम से तिरंगा फहराया जाता है ओर शायद आपके मन में ये सवाल आता हो कि आखिर हम 26 जनवरी को रिपब्लिक डे क्यों मनाते हैं।

साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था।स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था ओर 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया।यानी 2 साल 11 महीने और 18 दिन बाद संविधान लागू हुआ था।इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।

मॉडर्न स्कूल की निदेशक डॉक्टर ज्योति जुयाल ने सभी बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों की प्रस्तुति को सराहा।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मौके पर स्कूल के सभी शिक्षकों, बच्चों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806