ऋषिकेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान
ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए नागरिक भागीदारी की पहल शुरू की जा रही है।यह अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिक भागीदारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे दिनांक 24 फरवरी 2023 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कोयल घाटी हरिद्वार रोड में पॉलीथिन अभियान चलाया गया। जहा 09 दुकानदार एवं रेडी ठेली वालो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए गए जिनके विरुद्ध निगम द्वारा चालानी कार्रवाई करते हुए 4500 की धनराशि वसूली गई।
अभियान में सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा सुभाष सेमवाल,सफाई नायक नरेश खेरवाल एवं शुभम माने आदि शामिल थे।