ऋषिकेश नगरनिगम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना
ऋषिकेश।ऋषिकेश नगरनिगम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम का 98वां एपिसोड है। पीएम मोदी का ये रेडियो कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को किया जाता है। इससे पहले पीएम मोदी ने 29 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम किया था। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ईसंजीवनी से जुड़े लोगों को बधाई दी और ईसंजीवनी ऐप के महत्व को बताया।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व क्षेत्रीय पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित थपलियाल ने बताया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं।मन की बात कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह पंवार, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी,सरोजिनी राजपूत,पितांबर दत्त बुढ़ाकोटि, सुभाष गिरी, बॉबी गर्ग अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।