October 12, 2025

Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर महापौर ने सांझा की खुशियाँ


 

महिला 

 

*आने वाली पीढ़ियां भी इस निर्णय की करेंगी चर्चा:मेयर 

*देश की हर नारी का आत्मविश्वास आज छू रहा है आसमान:अनिता ममगाई

ऋषिकेश। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई।उन्होंने इस ऐतिहासिक बिल पारित कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

शुक्रवार को नारी शक्ति विधेयक पारित होने पर महापौर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंची और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई । उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट से मुलाकात की और उनको मिष्ठान खिलाकर खुशी सांझा की।महापौर ने बताया कि ये ऐतिहासिक बिल इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में सदैव अंकित रहेगा । आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज देश की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है।

यह कोई सामान्य कानून नहीं है। यह नए भारत का उद्घोष है। यह बहुत बड़ा और मजबूत कदम है। महिलाओं का जीवन सुधारने के लिए जो गारंटी मोदी जी ने दी थी, उसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *