मॉडर्न स्कूल द्वारा ध्वजारोहण कर मनाया 76वॉ गणतंत्र दिवस


◆स्कूल की निदेशक ने बच्चों को शुभकामनाओ के साथ बताया गणतंत्र दिवस का महत्व
ऋषिकेश 26 जनवरी 2025 को मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की निदेशक डॉ0 ज्योति जुयाल ने ध्वजारोहण के बाद गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाया। बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता हैं और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है।
फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी जाती है। गणतंत्र दिवस को पूरे देश में विशेष रूप से भारत की राजधानी दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।
बता दे गणतंत्र दिवस पर बच्चों की देश भक्तिमय प्रस्तुति ने अभिभावक ओर शिक्षको का मन मोह लिया।
मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की प्रधानाचार्य सुश्री नंदनी उनियाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया देश में हर साल गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।ओर 26 जनवरी 2025 को हम लोग अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे है पूरे देश को इस दिन का इंतजार रहता है। सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में धूमधाम से तिरंगा फहराया जाता है ओर शायद आपके मन में ये सवाल आता हो कि आखिर हम 26 जनवरी को रिपब्लिक डे क्यों मनाते हैं?
साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था।
स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था ओर 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया।यानी 2 साल 11 महीने और 18 दिन बाद संविधान लागू हुआ था।इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।
मॉडर्न स्कूल की निदेशक डॉक्टर ज्योति जुयाल ने सभी बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों की प्रस्तुति को सराहा।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मौके पर स्कूल के सभी शिक्षकों, बच्चों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।