दीपावली का पर्व प्रकाश, सौहार्द और सकारात्मकता का प्रतीक:विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह

नोएडा, 20 अक्टूबर 2025 गौतम बुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर कैलाश हॉस्पिटल के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सौहार्द और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रेम, एकता और सेवा भाव बढ़ाने की प्रेरणा देता है।