Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

भाजपा स्थापना दिवस पर मेयर ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाये पार्टी के ध्वज


 

*राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रवाद भाजपा का मूल सिद्वांत:अनिता ममगाई

ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि  राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय, एकता भाजपा का मूल मंत्र है। जिन सिद्वान्तों को लेकर पार्टी की स्थापना हुई उससे भाजपा ने कभी समझौता नही किया।

उक्त विचार महापौर ने गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ अध्यक्षों के आवास पर पार्टी का ध्वज लहराने के उपरांत कहे। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है क्योंकि आज ही के दिन 1980 में राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ और निरंतर राष्ट्रवादी और देश के चहुंमुखी विकास की सोच के साथ यह दल निरंतर आगे बढ़ता रहा। आज विश्व के सबसे ज़्यादा कार्यकर्ताओं वाले दल के रूप में पार्टी का शुमार है। आज सम्पूर्ण समाज भाजपा के साथ है क्योंकि वह जानता है कि देश आज मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व के हाथों में है जिन्होने  दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

आज सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है। कहा कि ,अब वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। इस दौरान बूथ 34 के अध्यक्ष ऋषभ गौड ,  बूथ 40 के अध्यक्ष अतुल शर्मा, मंडल प्रभारी राज कुमार राज, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता, पार्षद सोनू प्रभाकर, भगवती चरण शर्मा, अक्षय खेरवाल,गोपाल गोड़, महेंद्र वर्मा, अविनाश भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806