October 18, 2025

Daily abhi tak samachar

Hind Today24,Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, Daily abhi tak

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्था के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय माथुर ढोल नगाड़े के साथ विदाई कार्यक्रम


*अधिकारियों ,कर्मचारियों ने दी विदाई, फूलमालाओं से किया सम्मान

खुर्जा : 6 मई। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्था के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय माथुर के सेवानिवृत्त पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।आपको बता दो विधायक कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान बताया कि पूर्व मे अब तक 38 वर्ष की दीर्घकालिक सेवाओं के बाद अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो गये है। वर्तमान संस्थान में आपके द्वारा लगभग 4 वर्ष की सेवा दी गई।वे हमेशा संस्था के विकास के लिए तत्पर्य रहे।

आयोजित विदाई कार्यक्रम के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गयी।अपनी स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति पर ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन और फूल मालाओं से स्वागत के बाद अपने सभी साथी अधिकारी, कर्मचारीयो जलपान भोजन की व्यवस्था की गई और संबोधन कार्यक्रम भी कराया गया जहां पर सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य को लेकर अपने विचारों को साझा किया।

बता दे फूल मालाओं से भब्य स्वागत कर उनकी सेवाओं को याद किया गया तथा मुख्य कार्याधिकारी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय माथुर के दीर्घजीवन की कामना की तथा उनके सरल मृदुल व्यवहार की सराहना की।

खुर्जा के सुप्रसिद्ध इंजीनियरिंग संस्थान सेठ गंगासागर जाटिया पॉलिटेक्निक के अधिकारियों और कर्मचारी की ओर से बुके देकर और शाल उड़ाकर, गिफ्ट देकर व फूल मालाओं से स्वागत किया किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे