इंजीनियरिंग की छात्राओ ने किया एक दिवसीय औद्योगिक दौरा
1 min read
खुर्जा/ बुलंदहशर।राजकीय महिला पोलीटेक्निक अरनिया संस्था के सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल विभाग की तरफ से छात्राओं द्वारा संस्था के प्रधानाचार्य के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (भारत सरकर का उद्धम्) तकनीकी सेवा केंद्र औद्योगिक अलीगढ़ मे 26 मार्च 2025 को एक दिवसीय भ्रमण कराया गया। विभाग के शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि भ्रमण में 56 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
बता दे सभी की एचआर मैनेजर के साथ सभी की मीटिंग हुई, जिसमें एच.आर. मैनेजर ने उत्पादों व उनके उत्पादन की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत छात्राओं ने उद्योग के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। छात्राओं ने बहुत ही बारीकी से पॉवर लिफ्ट के उत्पादन प्रणाली को समझा। उद्योग की समस्त उत्पादन मशीनों की कार्य प्रणाली को छात्राओं से अवगत कराया तथा छात्राओं को उद्योग द्वारा सभी टेस्टिंग व गुणवत्ता विभाग का भ्रमण कराया गया एवं समस्त टेस्टिंग व गुणवत्ता मानकों के बारे में बताया गया।
संस्था प्रधानाचार्य डॉ संजय मथुर ने बताया की शिक्षा और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। छात्राओ को संस्था के विभिन्न विभागों और प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान इलेक्ट्रिकल लैब, वर्कशॉप, सर्वेइंग लैब सहित अन्य प्रयोगशालाओं में जाकर वहां की कार्यप्रणाली और उपकरणों की जानकारी दी गई।मौके पर संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी शुश्री पायल रानी, श्रीमती प्रतिभा सिंह, नितिन शर्मा रहे।