हरेला पर्व के उपलक्ष में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज अरनिया कैंपस में किया पौधारोपण
1 min read
*पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण जरूरी:प्रधानाचार्य
अरनिया।हरेला पर्व के उपलक्ष में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज अरनिया बुलंदशहर कैंपस में पौधारोपण किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रधानाचार्य डॉ संजय माथुर ने शिरकत करते हुए कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है और बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है।
पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।
साथ ही संजीव कुमार मिश्रा ने कहा की अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कहा कि पौधारोपण करना ही पर्याप्त नही है। रौंपे गये पौंधों का संरक्षण भी बेहद आवश्यक है।
इस दौरान कर्मवीर सिंह, प्रशांत कुमार, उमेश कुमार, अरुण कुमार, श्रीमति अंजली, श्रीमति साक्षी गुप्ता, डॉ प्रतिभा सिंह, अशोक यादव,नितिन शर्मा, देवेंद्र कुमार, श्रीमति विनीता सिंह, रमन चौहान,प्रियंका शर्मा,अमित तेवतीया,और पायल रानी आदि उपस्थित थे।