राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अरनिया बुलंदशहर में भारत मानक ब्यूरो द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

बुलंदशहर।राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अरनिया बुलंदशहर में भारत मानक ब्यूरो द्वारा अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे छात्राओं को विभिन्न उत्पादों के मानकीकरण, अंकन और गुणवत्ता प्रमाणन के बारे में अवगत कराया गया।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अरनिया बुलंदशहर की छात्राओं को तकनीकी कौशल विकास हेतु इंडस्ट्रियल विजिट कराया गया जहां कंपनी के कर्मचारियों द्वारा छात्राओं को विभिन्न तकनीकों के बारे में अवगत कराया गया।
भारत मानक ब्यूरो द्वारा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अरनिया बुलंदशहर में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे संस्था प्रधानाचार्य डॉ संजय माथुर द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।