भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मनित हुई जिया हिन्दवाल गीत

एस के विरमानी/लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेई जी की जयंती पर लखनऊ के हजरतगंज मे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन मे सूचना बिभाग के सभागार मे शायर ज़िया हिंदवाल गीत’ देहरादून उत्तराखंड को भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मनित किया गया।
लेखक एवं अभिनेता राम बहादुर सिंह एवं लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता ,प्रिंट मीडिआ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशियन के तत्वाधान मे आयोजित अटल सम्मान समरोह मे अमेरिका, लंदन, कनाडा, नेपाल एवं भारतवर्ष के हर कोने से आये हुए लगभग 147 साहित्यकार, डॉक्टर्स, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों को सम्मनित किया गया।
आपको बता दें जिया हिंदवाल उत्तराखंड की जिया साहित्य कुटुंब की संस्थापिका हैं और जॉली ग्रांट डोईवाला में रहती हैं।यहीं की रहने वाली हैं। जिनको अटल बिहारी बाजपेई भारत रत्न सम्मान मिला है।
प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीज सिद्दकी ने भागीरथ प्रयासों द्वारा आयोजित इस श्रेष्ठ आयोजन मे देश विदेश के लगभग 147 हस्तियों को सम्मानित किया गया।